फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gangster will be charged against Santosh's killers

संतोष के हत्यारोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster will be charged against Santosh's killers
बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कलछुली गांव में चुनावी रंजिश में संतोष वर्मा की हत्या के मामले में शव के अंतिम संस्कार के लिए बृहस्पतिवार की देर रात गहमागहमी बनी रही। पुलिस अफसरों ने हत्यारोपियों का असलहा लाइसेंस निरस्त करने का आश्वासन दिया, तब परिजन शव के अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर पर हमला बोलकर संतोष कुमार वर्मा की हत्या कर दी थी। परिवार के अन्य दस लोगों को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मृतक संतोष वर्मा के भाई मनोज वर्मा की तहरीर पर थाना महाराजगंज पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस नामजद चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ बदलापुर चोप सिंह, एसडीएम बदलापुर ने काफी समझाया। पुलिस ने फरार हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और हत्यारोपियों के परिवार में मौजूद सभी असलहों का लाइसेंस निरस्त करने का आश्वासन दिया तो रात करीब 12 बजे परिवार के लोग शव लेकर घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि हत्या आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के साथ ही उनके परिवार में मौजूद सभी चार -पांच असलहों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed