फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gangster and cow smuggling accused arrested, 9 cases registered in three districts

Jaunpur News: गैंगस्टर और गो तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, तीन जिलों में दर्ज हैं 9 मामले

Tue, 20 Aug 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster and cow smuggling accused arrested, 9 cases registered in three districts
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार से पुलिस ने सोमवार सुबह गो-तस्करी और गैंगस्टर मामले के वांछित मोहम्मद लादेन को घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने उसकी घेरेबंदी की। पकड़कर थाने ले आई। परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता करने घर में लगे सीसी का कैमरे का डीवीआर निकालकर ले जाने का आरोप लगाया। सरायख्वाजा के कोठवार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर घर से गो-तस्करी के आरोपी मोहम्मद लादेन को गिरफ्तार किया। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ के लिए थाने ले गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन लिया। परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद लादेन रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आया था, लेकिन पुलिस जबरदस्ती उठा ले गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी पर चंदौली, वाराणसी और जौनपुर के अलग-अलग स्थान में नौ मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से वांछित था। मोहम्मद लादेन पर गैंगस्टर के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोट

उस पर गो तस्करी के साथ जौनपुर, वाराणसी व चंदौली में मुकदमा दर्ज हैं। लादेन पर गैंगस्टर का भी मामला चल रहा है। कैमरे की डीवीआर निकालने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


परमानंद कुशवाहा, सदर,सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed