फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gangster accused sentenced to three years

Jaunpur News: गैंगस्टर के आरोपी को तीन वर्ष की सजा

Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused sentenced to three years
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शरद कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के दोषी मोहम्मद फैसल को तीन वर्ष की सजा व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने प्राथमिकी दर्ज कराया कि 29 दिसंबर 2012 को हमराहियों के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि मोहम्मद फैसल निवासी मीरमस्त कोतवाली व अन्य आरोपी गैंग बनाकर आर्थिक लाभ के लिए अपराध करते हैं। समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त हैं। इनका जनमानस में भय व आतंक रहता है। आरोपितों के आपराधिक इतिहास का गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदन लिया गया था। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील हरिश्चंद्र सिंह व राम प्रकाश सिंह ने गवाहों का बयान कोर्ट में अंकित कराया। कोर्ट ने दोषी मोहम्मद फैसल के जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर सजा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed