{"_id":"6290aec0e22a01202c178690","slug":"gangrape-with-minor-girl-in-jaunpur-who-came-out-to-defecate-case-filed-against-four-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Crime News: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार, वीडियो भी बनाया, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Crime News: शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार, वीडियो भी बनाया, चार पर मुकदमा दर्ज
Fri, 27 May 2022 04:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 May 2022 04:28 PM IST
सार
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 23 मई की रात की है। गुरुवार शाम तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जौनपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के भाई ने बृहस्पतिवार की रात तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई की तहरीर के मुताबिक उसकी नाबालिग बहन 23 मई की रात नौ बजे शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम गजहरमउं निवासी उत्तम उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और ग्राम प्रतापगढ़ निवासी सूरज ने किशोरी को पकड़ लिया। चारों ने मुंह बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
परिजनों ने देखा वीडियो तो उड़ गए होश
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी थी कि वह किसी से बताएगी तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके चलते वो घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई लेकिन, आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने वायरल वीडियो के बाबत पीड़िता से पूछताछ की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता का भाई रात में ही थाने पहुंचा और सभी नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को डाक्टरी मुआयना के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी र्गईं है, जो उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।