फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gang misconduct accused injured in encounter, soldier also shot

सामुहिक दुराचार का आरोपी मुठभेड़ में घायल, सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 15 Jul 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gang misconduct accused injured in encounter, soldier also shot
जौनपुर। सुल्तानपुर निवासी एक महिला से सामूहिक दुराचार के आरोपियों की धर पकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, बृहस्पतिवार की रात सामूहिक दुराचार के मुख्य आरोपी की सरपतहां, शाहगंज और खुटहन पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी की गोली से एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस बरामद किया है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर क्षेत्र के एक महिला ने 13 जुलाई को सरपतहां थाने में तहरीर दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि नौ जुलाई की रात उसके साथ दुराचार किया गया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने सामुहिक दुराचार के बाद वीडियो भी बनाया। सामुहिक दुराचार को अंजाम देने के बाद आरोपीगण बदहवासी के हालत में उसे रूधौली बाजार में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। विवेचना में ऋषभ उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी सारीजहांगीरपट्टी थाना सरपतहां, अर्पित तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी, राजा बिंद पुत्र बदलू बिंद, भोला हरिजन पुत्र राम कुमार, सौरभ सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासीगण रामनगर थाना सरपतहां, शनि मिश्रा पुत्र राजेश मिश्र निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ हालपता विजय तिवारी (मामा का घर) ग्राम रामनगर थाना सरपतहां का नाम आया तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर तलाश शुरू हुई। इसी बीच बृहस्पतिवार की रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि गैंगरेप का आरोपी ऋषभ उपाध्याय (22) कादीपुर से अर्सिया की तरफ बाइक से जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अर्सिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया। कादीपुर की तरफ से एक बाइक सवार को आते हुए देखते ही जैसे पुलिस द्वारा रुकने के लिए इशारा किया गया। आरोपी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग करके असर्यिा बाजार की तरफ भागने लगा। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी चंदन कुमार सिंह के दाहिने हाथ मे कोहनी के ऊपर गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी ऋषभ उपाध्याय भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सुइथाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां गैंगरेप के आरोपी ऋषभ उपाध्याय को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक, एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा व जिंदा कारतूस, एक पीली धातु नाक की नथुनी, व एक पीली धातु कान की बाली और एक मोबाइल बरामद किया है। मुठभेड़ में शाहगंज, खुटहन और सरपतहां थाने की पुलिस टीमें शामिल रही। वहीं, इसके पहले पुलिस ने इसी मामले में आरोपी राजा बिन्द पुत्र बदलू और अर्पित तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed