फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gandhi showed the world the way of truth

गांधी ने दुनिया को सत्य का मार्ग दिखाया

Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gandhi showed the world the way of truth
27- सुईथाकला क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर में आयुष्मान कार्ड वितरण के कार्यक्रम में लाभार्थी महि? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्व केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री एवं सांसद शिवप्रताप शुक्ला शाहगंज विधानसभा में आयोजित गांधी संदेश पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्याग्रह आंदोलन ने अंग्रेजों को उनके घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने कि मुहिम को जन आंदोलन बनाने की बात कहीं। प्लास्टिक को नष्ट होने में लगभग 400 साल लगते हैं। इसका हमारे स्वास्थ्य और वातावरण के लिए भी हानिकारक है। इससे जानवरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आइए आज हम प्लास्टिक के थैले न करने का प्रण लें। उन्होंने भुसौड़ी में स्वच्छता अभियान, बुमकहां में पौधरोपण, रामनगर में पालीथिन संग्रह, करीमपुर बिंद मे जल संरक्षण, पलिया, भगासा में बेटी बचाओ और पट्टी नरेन्द्रपुर में आयुष्मान कार्ड वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। मनोज दूबे जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय एवं साधू तिवारी ,राकेश वर्मा ,जितेन्दर सिंह, विनय सिह, चिन्ताहरण शर्मा, सुरेश धुरिया, रोशन सिह, संतोष ,नरेन्द्र , राजेश उपाध्याय, अन्नू दूबे आदि शामिल रहें।
विज्ञापन

क्षेत्र के दियावां महादेव मंदिर से गुरूवार को मछलीशहर के सांसद वीपी सरोज ने गांधी संदेश पदयात्रा निकाली। गोहका, पौंहा, पकड़ी, जमालपुर गांव होते हुए यात्रा मछलीशहर पहुंची। सांसद ने पौंहा व गोहका गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पौधे लगाए। जिला महामंत्री रामबिलास पाल, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, इन्द्रेश तिवारी, राकेश शुक्ला, कृष्ण कुमार दूबे, राज कृष्ण शर्मा, संतोष जायसवाल, रमेश सिंह पैदल चल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में शाहगंज नगर से बड़ागांव, सराय मोहद्दीनपुर, गुरबाणी बाजार होते हुए अरसिया गांव तक पदयात्रा निकाली। संतोष कुमार सिंह, विनय सिंह, राजेश उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह, भीम सिंह, पवन पाल, अजीत प्रजापति साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed