फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gainai government's achievements by giving leaflets

पत्रक देकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gainai government's achievements by giving leaflets
पीएम का पत्रक देकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

भाजपा ने नगर में शुरू किया परिवार संपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर देश का राजनैतिक कद बढ़ा है। सरकार सब का साथ सब का विकास के तर्ज पर काम कर रही है। उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर के रामाश्रय कालोनी में कई परिवारों से संपर्क कर परिवार संपर्क अभियान की शुरूआत की।

उन्होंने घर-घर जाकर मोदी का पत्रक देकर लोगों सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। कहा कि बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से उपलब्धियों का स्मृति में रहना स्वाभाविक है। राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए धारा 370 की बात हो या पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर के निर्माण की, आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक, भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून सभी उपलब्धियां जनता को याद हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, हर वर्ग, हर व्यक्ति ने बखूबी अपना दायित्व निभाया है। देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक हर दिशा में इसी मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्य, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, धन्नंजय सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, अंजू पाठक, किरण मिश्रा, रागिनी सिंह, आशीष जायसवाल, अरविंद सिंह, सुशील सिंह , सुरेंद्र जायसवाल, अमूल्य श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed