फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FSTP will be built in two Gram Panchayats, two crores will be spent

Jaunpur News: दो ग्रामपंचायतों में बनेगा एफएसटीपी, खर्च होंगे दो करोड़

Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
FSTP will be built in two Gram Panchayats, two crores will be spent
जौनपुर। शहर की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया जाएगा। इसपर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सेप्टिक टैंक खाली कराने की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की 1734 ग्राम पंचायतों में गंदगी दूर करने के साथ ही शौचालय के टैंक से निकलने वाले मल-जल को शोधित कर खाद खाद बनाने व पानी को फसल की सिंचाई योग्य बनाने के लिए पंचायती राज विभाग जिले में दो एफएसटीपी का निर्माण कराएगा। जिसके लिए दो ग्राम पंचायतों में एक-एक एकड़ भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। .........................................
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक आबादी वाले गांवों होगा निर्माण
एफएसटीपी का निर्माण उन गांवों में कराया जाएगा, जिसकी आबादी तीन हजार से अधिक होगी। आबादी क्षेत्र से 250 से 500 मीटर दूरी पर इनका निर्माण होगा ताकि लोगों को दुर्गंध, शोर तथा संक्रमण की समस्या का सामना न करना पड़े।एक एफएसटीपी के संचालन के लिए 30 किलोवाट बिजली और 5000 लीटर पानी की आवश्यकता होगी। प्रत्येक की क्षमता 10 केएलडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में दो एफएसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए जमीन चिह्नित किया जा रहा है। दोनों एफएसटीपी के निर्माण में करीब दो करोड़ खर्च होंगे। जिलास्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-नवीन सिंह, जिलापंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed