फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Front line workers honored

Jaunpur News: फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Front line workers honored
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आकांक्षा हाट कार्यक्रम के दूसरे दिन डीएम डाॅ दिनेश चंद्र ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान किसानों और फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के क्रम में नीति आयोग की ओर आकांक्षात्मक विकास खण्ड के रूम में रामपुर और मछलीशहर चिन्हित किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक जैविक खेती करते हुए अपनी फसलों का उत्पादन करें। जिलाधिकारी ने किसानों को फल, फूल, सब्जी की खेती और पशुपालन करने पर जोर दिया। उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने बताया कि आकांक्षात्मक विकास खंड मछलीशहर में 58 हजार एक सौ 17 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 1475 किसानों का मृदा परीक्षण और शासन के द्वारा निर्धारित 02 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 04 एफपीओ बनाए गये हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया के द्वारा विस्तार से डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि से धान की खेती के संबंध में जानकारी दी। डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने विकासखण्ड रामपुर और मछलीशहर के उत्कृष्ट किसानों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों सहित फ्रंटलाइन वर्कर्स को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभार उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक केके पांडेय, डीडीओ मीनाक्षी देवी, डीएसटीओ अरुण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed