फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From July 30, rainy season, shops decorated with saffron T-shirts and towels

Jaunpur News: सावन 30 जुलाई से, भगवा टी-शर्ट, गमछे की सजीं दुकानें

Sun, 26 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
From July 30, rainy season, shops decorated with saffron T-shirts and towels
सावन को लेकर सजने लगे केसरिया कपड़ों के स्टॉल। संवाद
भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। सावन नजदीक आते देख बाजार भगवा रंग में रंगने लगे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकानों और अस्थायी स्टॉलों पर शिव मंत्र और ऊं प्रिंट वाली टी-शर्ट, कुर्ते, भगवा गमछे, कमंडल व अन्य सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गई है।
बारिश के मौसम को देखते हुए रेनकोट और छतरियों की दुकानें प्रमुखता से नजर आ रही थीं, वहीं सावन नजदीक आते देख अब उनकी जगह भगवा परिधानों और पूजन सामग्री ने ले ली है।
विज्ञापन

बाजारों और चौक-चौराहों पर अस्थायी स्टॉल सजने लगे हैं। दुकानदार अजय ने बताया कि इस बार किफायती रेंज में भगवा टी शर्ट और कुर्ते मंगाए गए हैं। शिव मंत्र और ऊं प्रिंट वाले टी शर्ट व कुर्ते 150 से 200 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक पर स्टॉल लगाए राजेश ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए भगवा रंग के प्लास्टिक कमंडल 50 से 120 रुपये तक बिक रहे हैं। भगवा गमछे भी 50 और 70 रुपये की दो रेंज में उपलब्ध हैं। अभी खरीदारी के लिए वही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जो वैद्यनाथ धाम, अमरनाथ या अन्य प्रमुख शिवधामों की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले अधिकांश कांवड़िये 30 जुलाई के बाद खरीदारी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed