फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   From foot to shoulder, the miscreants were hit with many shrapnel

बदमाशों के शरीर में पैर से लेकर कंधे तक लगे थे कई छर्रे

Wed, 11 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
From foot to shoulder, the miscreants were hit with many shrapnel
पैर से लेकर कंधे तक लगे थे बदमाशों को कई छर्रे
विज्ञापन

-देर रात हुआ दोनों का पोस्टमार्टम, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाशों का बुधवार की रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान दोनों बदमाशों के शरीर में पैर से लेकर कंधे तक कई छर्रे लगे मिले थे।
बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में एजीएस कंपनी के कैशवैन गार्ड राम अवध चौबे की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक गौतम और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना निवासी हिस्टीशीटर नितिन मौर्य को गार्ड ने अपनी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी थी, जिसके कई छर्रे दोनों बदमाशों को लगे थे। भागने के दौरान उनके शरीर से बहने वाले खून सड़क के सहारे कई थाने की पुलिस और एसओजी दोनों बदमाशों की सुरागरसी में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक चिकित्सक से इलाज भी कराया था, जिसके बाद बदमाश जिले के बाहर भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

मुखबिर के जरिए पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। पुलिस अपराधियों की पहचान हो जाने के बाद उसकी खोजबीन में लग गई। बुधवार की सुबह चार बजे पुलिस को इसकी जानकारी हो गई कि दोनों बदमाश बाइक से कहीं भाग रहे हैं। जिसपर घेराबंदी की तो बदमाशों के साथ बहरा पार्क स्थित पीली नदी के समीप हाइवे और रेलवे क्रासिंग के बीच मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें दोनों गोली लगने के बाद घायल हो गए थे और उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। देर शाम पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने रात में करीब साढ़े दस बजे तक पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों शवों का राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिए। फिर वह देर रात अपने घर के लिए चले गए। पुलिस से जुड़े लोगों के मुताबिक अभिषेक को चार गोलियां लगी थी, जबकि नितिन को तीन गोलियां शरीर के अलग-अलग हिस्से में लगी थी। इसके अलावा दोनों के शरीर में पैर से लेकर कंधे तक कई छर्रे लगी थी। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि शरीर के कई हिस्सों में छर्रे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed