फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Friend brother gang raped class 11th Girl student with friend and ate poison after video went viral

Jaunpur: सहेली के भाई ने दोस्त संग 11वीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खाया विषाक्त

Sat, 01 Apr 2023 07:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। करीब एक माह बाद इस शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ।  

विज्ञापन
Friend brother gang raped class 11th Girl student with friend and ate poison after video went viral
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से हैरत में डालने वाला एक मामला सामने आया है। चंदवक थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। घटना के एक माह बाद किसी से तरह से वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, जानकारी मिलते ही एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है।  एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। 

विज्ञापन

सहेली के भाई से प्यार करती थी पीड़िता

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसी कक्षा में पढ़ने वाली दूसरी छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। जान पहचान बढ़ी तो किशोरी एक दिन अपनी सहेली के घर गई। वहां सहेली के बड़े भाई से भी जान पहचान हो गई। वह भी किशोरी के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों के बीच जान पहचान इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे और मिलने जुलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था

पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले उसके प्रेमी यानी सहेली के भाई ने उसे मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो प्रेमी ने जबरन दुष्कर्म किया। वहीं उसका साथी वीडियो बनाता रहा। बाद में उसने भी डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीड़िता इस घटना से इतनी डरी कि घर में भी किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार को थाने में सहेली के भाई यानी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी।  
ये भी पढ़ें: 'मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब', पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां

इधर, वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही 12वीं में पढ़ने वाले प्रेमी ने खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  

अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर एक आरोपी विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नामजद एक किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed