फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fraud at private vehicle fitness centers, demand for closure

Jaunpur News: निजी वाहन फिटनेस सेंटरों पर धांधली, बंद कराने की मांग

Thu, 01 Jan 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud at private vehicle fitness centers, demand for closure
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने वाहन फिटनेस सेंटरों पर हो रही धांधली बंद करने की मांग की है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सूर्य प्रताप को सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने बताया कि वाहनों के निजी फिटनेस सेंटर पर हो रही धांधली के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया है। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने निर्देश जारी किया है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। वाहन स्वामियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियों से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है, जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर ज्ञापन सौंपा गया है। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से बताया कि यह गंभीर समस्या है। प्रतिनिधि मंडल में जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, शिवम बरनवाल आदि उपस्थित रहे। आभार नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed