फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fourlane

फोरलेन में बाधा बने 250 भवनों पर चलेगा बुलडोजर

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Fourlane
02- पंचहटिया में प्रस्तावित आजमगढ़ फोरलेन के किनारे बने मकान। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आजमगढ़ से रायबरेली हाईवे को जोड़ने वाले फोरलेन निर्माण की राह में बाधा बन रहे शहर के करीब 250 से अधिक निर्माण तोड़े जाएंगे। पटरी और नाली समेत 21 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। पहले दोनों तरफ नाली बनाई जाएगी। नईगंज से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। 130 करोड़ की लागत से फोरलेन निर्माण कार्य पूरा करने में दो साल का वक्त लग सकता है। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। आजमगढ़ से सिपाह तक फोरलेन का निर्माण पीडब्ल्यूडी आजमगढ़ करा रहा है जबकि सिपाह से नईगंज होते हुए पकड़ी चौराहे तक साढ़े आठ किलोमीटर और मुंगराबादशाहपुर में कस्बे से होकर बाईपास तक आठ किलोमीटर कुल साढ़े 16 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो कराएगा। फोरलेन सड़क और उसके दोनों तरफ नाली निर्माण में 130 करोड़ की लागत आएगी। सिपाह से लेकर जेसीज चौराहा, वाजिदपुर, पॉलीटेक्निक, नईगंज के बीच करीब 250 भवन या फिर अस्थाई निर्माण सड़क की जद में आ रहे हैं। इसमें कुछ दो से तीन मंजिला इमारतें भी हैं। ऐसे निर्माण को संबंधित गृह स्वामी को खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। किसी ने खुद से निर्माण नहीं हटाया तो बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया जाएगा। जैनूराम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो ने बताया कि सिपाह से पकड़ी चौराहे तक साढ़े आठ किलोमीटर और मुंगराबादशाहपुर में आठ किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण का काम शुरु कर दिया गया है। डिवाइडर समेत सड़क 16 मीटर चौड़ी होगी जबकि नाली समेत इसकी चौड़ाई 21 मीटर होगी। इसके दायरे में आने वाले सभी निर्माण ढहाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed