फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four women arrested for chain snatching

चेन स्नेचिंग के आरोप में चार महिलाएं पकड़ी गईं

Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four women arrested for chain snatching
बदलापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास टेंपो सवार चेन स्नेचिंग कर भाग रही चार महिलाओं को लोगों के सहयोग से एक महिला ने पकड़ कर मंगलवार को पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस ने चारो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चवरी गांव निवासी उर्वशी देवी अपने पुत्र सत्य प्रकाश के साथ बदलापुर से आटो रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। आटो रिक्शा दाउदपुर गांव के पास पहुंचा तो चार महिलाएं आटो रिक्शा पर सवार हुईं। बैठते ही उसमें से एक महिला ने उर्वशी का पैर दबा दिया। जब वह पैर देखने के लिए झुकीं तो पीछे से एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन तोड़कर निकाल लिया। गले से चेन निकलने का संदेह होते ही उर्वशी ने अपने पुत्र के सहयोग से चेन सहित उस महिला को पकड़ लिया। उसके साथ की अन्य तीन महिलाएं आटो से उतर कर भागने लगीं। तत्परता दिखाते हुए उर्वशी ने अन्य लोगों के सहयोग से उन तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाएं आजमगढ़ जनपद की निवासी हैं। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को अपना नाम पूजा निवासी करनपुर थाना सिधारी, सुमन निवासी करनपुर थाना सिधारी, सोनी भारती निवासी करनपुर सिधारी तथा संगीता निवासी भवरनाथ थाना कंधरापुर बताया। पुलिस ने चारो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed