फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four promising students from Jaunpur selected in JEE Main

Jaunpur News: जौनपुर के चार होनहारों का जेईई मेन में हुआ चयन

Fri, 26 Apr 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Four promising students from Jaunpur selected in JEE Main
जौनपुर। मेहनत के बल पर जिले के चार होनहारों ने जेईई में (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) में सफलता हासिल की। बुधवार को देर शाम रिजल्ट जारी हुआ तो सफलता हासिल करने वाले चारों मेधावियों के घरों में खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सुजानगंज ब्लाक के रामापुर हरीगीर के निवासी आयुष पांडेय ने देश में 223वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। आयुष को 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं। आयुष की शिक्षा चंडीगढ़ से हुई। आयुष अपने पिता अजय पांडेय, माता गुड़िया पांडेय के साथ चंडीगढ़ रहते हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता, दादा, दादी और चाचा चाची को दिया। उनके नाना लक्ष्मी नारायण मिश्र, चंद्रमा प्रसाद मिश्र, मामा प्रवीन मिश्र, पवन मिश्र, बालेश मिश्र, निलेश मिश्र, भोले मिश्र आदि ने फोन कर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जलालपुर : क्षेत्र के लोहगाजर गांव निवासी अर्नव रघुवंशी पुत्र विपिन रघुवंशी को जेईई मेन 2024 में 99.9 पर्सेंटाइल मिले हैं। अर्नव साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। बताया कि जेईई की तैयारी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से अपने को दूर रखा। लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की इसलिए उन्हें सफलता मिली। वह प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे। अर्नव की सफलता पर संदीप सिंह, पूर्व प्रमुख संदीप सिंह, चाचा सुनील सिंह, माला सिंह, गुरु गोपाल सिंह, संजीव सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला : सिद्दीकपुर निवासी सेना के अवकाश प्राप्त जवान शशि सिंह के बेटे हर्षित सिंह को जेईई मेन में 99.64 पर्सेंटाइल मिले हैं। हर्षित ने पहली बार में ही जेईई मेन में अच्छे अंक से सफलता हासिल की। हर्षित ने बताया कि जेईई की तैयारी के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। सकारात्मक सोच और अभिभावकों का सहयोग से सफलता मिली। पूरी पढ़ाई ऑनलाइन की। माता पूनम सिंह गृहिणी हैं। हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाई और अपने बड़े पिता को दिया।

सिकरारा: बंसफा गांव निवासी कर्ण सिंह को जेईईमेन में 98.85 पर्सेंटाइल मिले हैं। कर्ण के पिता रणजीत सिंह परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों तथा बड़े पिता अजीत सिंह एडवोकेट को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed