फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four miscreants arrested with loot money and mobile

लूट के रूपये और मोबाइल के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested with loot money and mobile
बक्शा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को लूट के रुपये, मोबाइल और जेवर के साथ गिरफ्तार किया है। वह सरायख्वाजा, बदलापुर और सिंगरामऊ में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे दरियावगंज गांव के गोमती नदी पर बने बैजारामपुर पुल के पास उपनिरीक्षक मनोज सिंह के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद व बदलापुर थाना प्रभारी संजय वर्मा ने पुल के आसपास घेराबंदी की। थोड़ी देर में पहुंचे बदमाशों को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायर कर दिया। अपने को बचाते हुए पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी रानीगंज तथा दूसरे ने जयेश पाल निवासी रतासी थाना सिंगरामऊ बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा कारतूस, तीन मोबाइल, दो जोड़ा चॉदी पायल तथा बीस हजार एक सौ रुपया नगद बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने कई घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। साथ ही तीन और बदमाशों के नाम भी बताया। दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ सरायख्वाजा, बदलापुर में दो-दो जबकि सिंगरामऊ थाना पर लूट के मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

इनसेट
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
डोभी। चंदवक पुलिस ने बलरामपुर मोड़ से मंगलवार रात चोरी की बाइक साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर मोड़ के पास से पुलिस ने दोनों को बाइक संग दबोच लिया। पूछने पर एक ने अपना नाम अजय यादव उर्फ बीरू पुत्र राम किशुन यादव निवासी नरकटा थाना चंदवक व दूसरे ने अपना नाम सद्दाम पुत्र अहमद नूर निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
व्यापारी को घायल कर बदमाशों ने छीना पैसा
बक्शा। थाना क्षेत्र के सामने नेशनल हाइवे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार की रात साइकिल सवार व्यापारी के सिर पर वार कर उसके जेब में रखा साढ़े तीन हजार रुपया छीनकर फरार हो गए।

बशारतपुर गांव निवासी विनोद कुमार नौपेड़वा बाजार में ठेला लगाकर पेठा आदि सामान बेचता है। रात करीब आठ बजे साइकिल से वापस घर जा रहा था। वह बक्शा थाना के ठीक सामने राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित पुल के समीप पहुंचा था कि तभी बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उसको रोककर हाथ में पहने लोहे के पंच से सिर पर दो वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसके जेब में रखा पैसा छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी थाने पर पहुँच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed