फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four karona got infected, ten were fine

चार करोना संक्रमित मिले, दस हुए ठीक

Fri, 12 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four karona got infected, ten were fine
जिले में हर दिन कोविड के नए संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी चार नए संक्रमित मिले। हालांकि दस लोग स्वस्थ हुए। जिले में एक्टिव केस की संख्या 59 पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में नियमित रूप से जांच की जा रही है। संभावित संक्रमितों की जांच बढ़ा दी गई है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लग रही है। सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा रैली और राजनीतिक कार्यक्रम में भी खासी भीड़ जुट रही है। स्कूल और कालेजों में भी छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो रही है। कालेजों में बीएड सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी खत्म हुई हैं। 17 अगस्त से स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि महानगरों की अपेक्षा जिले में संक्रमण शुरू हो गया है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। जिले में एक्टिव केस 59 पहुंच गई है। सभी संक्रमितों पर नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी चार नए संक्रमित मिले हैं। जिसे भी सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत है तो वह अपनी जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed