फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four Jamati found in Shahganj, sent to Quarantine

शाहगंज में मिले चार जमाती, क्वारंटीन में भेजे गए

Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four Jamati found in Shahganj, sent to Quarantine
शाहपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात से लौटे चार युवक फिर सामने आए हैं। यह शाहगंज व आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सर सैयद इंटर कॉलेज में बने आश्रय स्थल में क्वारंटीन के लिए रखा गया है। यह युवक गुरुवार को मिले 11 अन्य युवकों के साथ ही जमात में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना के संक्रमण मिलने के बाद उनकी तलाश हो रही है। गुरुवार को शाहगंज में 11 युवकों को चिह्नित करते हुए क्वारंटीन में भेज दिया गया था। उनसे पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर जमात में शामिल उनके चार अन्य साथियों को भी घरों से बुलाया गया। सर सैयद इंटर कॉलेज परिसर में बने आश्रय स्थल में सभी की स्वास्थ्य जांच हुई। इसके बाद उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया। इन चार युवकों में दो शाहगंज, एक सुल्तानपुर और एक आजमगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र का है। यह सभी 15 मार्च को जमात में थे। वहां से मेरठ के सरधना होते हुए एक सप्ताह पूर्व घर आए थे। बता दें कि जिले में अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 14 बांग्लादेशी समेत 105 लोगों की पहचान हुई है, जो जमात में शामिल हुए थे। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजीटिव होने के कारण उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अन्य सभी को क्वारंटीन में रखकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed