फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four injured by the attack of smugglers who failed to steal the animal

पशु चुराने में नाकाम तस्करों के हमले से चार जख्मी

Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four injured by the attack of smugglers who failed to steal the animal
मीरगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द, जगदीशपुर व रामगढ़ गांव में शुक्रवार की रात पशु तस्कर एक भैंस चुरा ले गए। दो स्थानों पर पशुपालकों के जग जाने से तस्करों को कामयाबी नहीं मिल पाई। वह पथराव कर मौके से फरार हो गए। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

भटहर-बंधवा बाजार मार्ग पर रात करीब दो बजे रामपुर खुर्द निवासी वंशराज गौतम की भैंस पशु तस्कर चुरा रहे थे। आहट होने पर लोगों की नींद खुल गई। परिवार के लोग विरोध करने लगे तो तस्कर भैंस छोड़कर भाग गए। जाते समय पथराव करने लगे, जिससे वंशराज का पुत्र पवन (16), पत्नी धर्मा देवी (48) घायल हो गईं। ग्राम पंचायत जगदीशपुर से तस्कर बोडे गौड़ की भैंस चुरा ले गए। रात करीब साढ़े तीन बजे रामगढ़ गांव से पंडित हरिजन के घर से तस्करों ने भैंस चुराने की कोशिश की। विरोध करने पर तस्करों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पुत्र शिवकुमार को पथराव कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे। एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed