फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four friends were going to Ayodhya on a bike, one died in an accident

Jaunpur News: एक बाइक से अयोध्या जा रहे थे चार दोस्त, हादसे में एक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four friends were going to Ayodhya on a bike, one died in an accident
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के पुराना चौक नोनहट्टा निवासी चार दोस्त बृहस्पतिवार की देररात एक ही बाइक पर सवार होकर अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। सुल्तानपुर के दोसपुर थाना के भेलारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार होकर चार दोस्त बृहस्पतिवार की देर रात अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। इनमें पुराना चौक नोनहट्टा निवासी सोनल साहू (25), शिवम यादव (24), मंगेश जायसवाल(25), हिमांशु यादव(22) रहे। सुल्तानपुर स्थित भेलारा हाईवे के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से चारों को शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोनल साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को दोसपुर पुलिस चौकी को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना सुल्तानपुर में हुई है। ऐसे में शव को सुल्तानपुर दोसपुर थाना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed