{"_id":"6618d22d0a8141be54033c6b","slug":"four-friends-became-victims-of-road-accident-in-sultanpur-one-died-three-critical-condition-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक गाड़ी पर चार सवारी पड़ी भारी, एक की मौत, तीन गंभीर; घर से झूठ बोलकर जा रहे थे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक गाड़ी पर चार सवारी पड़ी भारी, एक की मौत, तीन गंभीर; घर से झूठ बोलकर जा रहे थे अयोध्या
Fri, 12 Apr 2024 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:48 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर के युवकों के साथ सड़क दुघर्टना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक एक युवक की मौत हो गई थी। गए प्रत्याशी
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर से अयोध्या मार्ग स्थित भेलारा बाईपास के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर चार दोस्त देर रात अयोध्या दर्शन के लिए निकले। इनमें पुराना चौक नोनहट्टा निवासी सोनल साहू (25) पुत्र संभू साहू, शिवम यादव (24) पुत्र लाल यादव, मंगेश जायसवाल (25) पुत्र स्व. जतन, हिमांशु यादव (22) पुत्र प्यारे यादव हैं। उक्त युवक घर से झूठ बोल और बहाना बनाकर निकले थे। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चारों सवार होकर अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर स्थित भेलारा हाइवे के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से चारों को उपचार के लिए शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोनल साहू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, तीनों की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को दोसपुर पुलिस चौकी को सूचना देकर पोस्ट मार्टम के लिए सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।