फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four dilapidated school buildings will be renovated

चार जर्जर विद्यालय भवनों का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Four dilapidated school buildings will be renovated
बदलापुर। चार राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों को गिराकर उनका फिर से निर्माण कराया जाएगा। नए विद्यालय भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ताकि शिक्षकों व छात्रों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। ये कार्य प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर शासन को प्रस्तावित की जाएगी। धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीनस्थ संचालित राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके तहत विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल, मल्टीपरपज हाल, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय कक्ष, सोलर प्लांट तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं। इस योजना के तहत बदलापुर तहसील क्षेत्र के चार राजकीय विद्यालयों बदलापुर खुर्द, तियरा, हरईपुर व मैनुद्दीनपुर के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आद्या शक्ति राय तथा ललित श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। योजना के तहत विद्यालयवार उपसमिति का गठन किया जाएगा। एसडीएम समिति के अध्यक्ष होंगे और तहसीलदार व संबंधित राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तकनीकी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed