फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four days after the father threw the child into the Gomti river, no trace of him has been found.

Jaunpur News: पिता के गोमती नदी में फेंकी गई मासूम का चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four days after the father threw the child into the Gomti river, no trace of him has been found.
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव निवासी एक पिता ने अपनी 18 माह की मासूम बेटी को गोमती नदी में जिंदा फेंक देने की घटना से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग हैरान हैं कि आखिर एक पिता अपनी ही बेटी को मौत के मुंह में क्यों धकेल देगा। वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्ची का शव बरामद करने में नाकाम रही। पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, मगर अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। गिरफ्तार आरोपी पिता अशोक विश्वकर्मा पुलिस पूछताछ में अब तक अपना जुर्म कबूल नहीं कर रहा है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि बार-बार पूछने के बावजूद आरोपी यह नहीं बता रहा है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस पारिवारिक तनाव, मानसिक स्थिति और घरेलू विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना कई लोगों ने अपनी आंखों से देखी थी। इधर मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि जब तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो जाता तब तक उनका दर्द कम नहीं होगा। गांव में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तलाशी अभियान तेज नहीं है और अतिरिक्त गोताखोर लगाए जाने की जरूरत है। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने से तलाशी में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद अभियान लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्ची का शव बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed