फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four couples caught during raid in hotel

Jaunpur News: होटल में छापेमारी के दौरान पकड़े गए चार जोड़े

Wed, 12 Mar 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four couples caught during raid in hotel
मुंगराबादशाहपुर। सुजानगंज रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर चार जोड़ों को पकड़ा। हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव टीम के साथ अचानक होटल पर पहुंचे। छापेमारी की सूचना पर होटल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ होटल जा पहुंचे। कमरों की तलाशी ली गई तो चार लड़के और चार लड़कियां अलग-अलग कमरों में मौजूद मिले। सभी की आईडी अलग-अलग पतों पर थी। माना यह जा रहा है कि चारों अनैतिक कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जुट गई। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनके परिजनों को जानकारी दी गई। होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने छापेमारी की घटना को तो स्वीकार किया लेकिन कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। छापेमारी के दौरान सबसे ऊपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे थे। पुलिस के जाने के बाद वह दुपट्टा और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़के और लड़कियों के परिजनों को कड़ी हिदायत के बाद सुपुर्द कर दिया गया है। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed