फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four candidates have filed nominations

चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा 

Fri, 10 Feb 2017 01:26 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 10 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four candidates have filed nominations
जुलूस के रूप में नामांकन करने जाते बदलापुर से भाजपा प्रत्याशी रमेश मिश्रा और मल्हनी से सतीश सिंह।
16वीं विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के पहले दिन गुरुवार को भाजपा के दो और कांग्रेस-सपा गठबंधन के एक प्रत्याशी समेत चार ने नामांकन दाखिल किया। मल्हनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह, बदलापुर से रमेश मिश्र, मुंगराबादशाहपुर से कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू और
विज्ञापन


मड़ियाहूं से मानवीय भारत पार्टी के प्रत्याशी मुक्तेश्वर मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पांच विधानसभा क्षेत्रों से पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। कोई भी प्रत्याशी जुलूस के साथ नामांकन स्थल तक नहीं जा सका। सबसे पहले मुंगराबादशाहपुर के कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय
विज्ञापन


शंकर दुबे नामांकन के लिए 1:05 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वह जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक आए, जहां पुलिस के जवानों ने जुलूस को बाहर ही रोक दिया। अपने प्रस्तावकों के साथ निर्धारित कोर्ट में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। अजय शंकर दुबे के साथ बदलापुर के सपा विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्र एडवोकेट,  सुरेंद्र त्रिपाठी  भी मौजूद थे। मल्हनी से भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह और बदलापुर से भाजपा प्रत्याशी रमेश मिश्र एक साथ जुलूस के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। पुलिस ने मुख्य द्वारा से पहले ही जुलूस को रोक दिया और प्रस्तावकों के साथ दोनों प्रत्याशी

अंदर पहुंचे जहां नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के साथ  जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, राममणि सिंह, विवेक सिंह राजा, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब मौर्य, अवनीश सिंह, पंकज मिश्र, अशोक शुक्ल, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।


मड़ियाहूं से मानवीय भारत पार्टी के प्रत्याशी मुक्तेश्वर मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। जौनपुर सदर, जफराबाद, केराकत, शाहगंज, मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से किसी ने भी पहले दिन नामांकन दाखिल नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed