फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four accused in Santosh murder case arrested

संतोष वर्मा हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four accused in Santosh murder case arrested
बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को गोली मारकर हुई संतोष वर्मा की हत्या और परिवार के कई अन्य सदस्यों को मारपीटकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। हत्या में नामजद अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स कैंप कर रही है।
विज्ञापन

कलछुली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने बुधवार को जवाहर लाल वर्मा के घर पर लाठी डंडे और तमंचे के साथ हमला किया था। गोली लगने से जवाहर लाल के पुत्र संतोष वर्मा की मौत हो गई थी। जबकि जवाहर लाल समेत परिवार के दस लोग घायल हो गए थे। संतोष के भाई मनोज वर्मा की तहरीर पर पुलिस बुधवार को ही 11 नामजद तथा कई अज्ञात लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, तथा 7 सी एल ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस ने इस दौरान हत्या में नामजद ओमप्रकाश उपाध्याय, इंसान उपाध्याय, जगत नारायण उपाध्याय तथा रमापति उपाध्याय को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी हरिनारायण उपाध्याय, अमित उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, अवनीश उपाध्याय, रत्नाकर उपाध्याय, भैरव उपाध्याय तथा भास्कर उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ बदलापुर चोप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस कैंप कर रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed