फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former UP DGP Jagmohan yadav troubles increased case registered for assault and threatening to kill

UP News: पूर्व डीजीपी जगमोहन की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज, जानिए मामला

Tue, 12 Sep 2023 10:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

जौनपुर जिले के तरहठी किल्हापुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। उनके ही गांव के ग्राम प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Former UP DGP Jagmohan yadav troubles increased case registered for assault and threatening to kill
कुर्सी पर बैठे पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर जिले के तरहठी किल्हापुर गांव स्थित ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता और पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बीच पैमाइश को लेकर विवाद हो गया। प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाया। मामले में प्रधान की तहरीर पर पूर्व डीजीपी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


गांव में सोमवार को पैमाइश के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व कर्मी पैमाइश करने पहुंचे। ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता बैठे हुए थे। चंद्रेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। इसी दौरान पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनके परिवार के लोग पहुंचे। दोनों पक्ष में बातचीत होने लगी। फिर पूर्व डीजीपी और प्रधान में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस

प्रधान को पूर्व डीजीपी ने बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। प्रधान का आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पिटाई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की पीटकर हत्या, 20 मिनट तक हॉकी और रॉड से पीटते रहे आरोपी, ये थी वजह!

इसकी जानकारी प्रधान ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुना और समझा बुझाकर पैमाइश आगे बढ़ाया। पुलिस बल की मौजूदगी में देरशाम तक पैमाइश होती रही।

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रस्तावित है। ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव के परिवार से कहासुनी हुई है। पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश हो रही है। ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्त ने कहा कि मुझे अपमानित किया गया है। एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि पूर्व डीजीपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed