फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former University has signed MoU for educational upgradation and promotion

शैक्षणिक उन्नयन एवं संवर्धन के लिए पूविवि ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Former University has signed MoU for educational upgradation and promotion
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य और राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा के साथ एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उन्नयन एवं संवर्धन के लिए कार्य करेगा। इसमें प्रमुख रूप से अन्त संस्थागत शिक्षण,प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन एवं संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान के विषयों पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने इस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे।पूविवि एमओयू के समन्वयक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि दोनों संस्थाओं के विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन संगोष्ठियों, सम्मेलनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों कार्यशालाओं का समय-समय पर आयोजन करेंगे। दोनों संस्थाओं के शिक्षक, शोध वैज्ञानिक और स्नातक, परास्नातक छात्र विभिन्न शोध गतिविधि और संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं और पब्लिकेशन में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। एमओयू के नोडल अधिकारी डा. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों संस्थाओं के शिक्षक, शोध वैज्ञानिक और स्नातक, परास्नातक छात्र अनुमोदित शैक्षणिक दौरे के दौरान बिना किसी वित्तीय खर्च के एक दूसरे के यहां रह सकेंगे। धन्यवाद ज्ञापन आइक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय ने किया। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार को एमओयू टीम ने दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, बबिता सिंह, अमृत लाल एवं राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर प्रो. अमिताभ मित्रा, कुलसचिव डा. एनटी रिकम, डेविड पार्टिन नोडल ऑफिसर आईक्यूएसी सेल के प्रो. रामचंद्र परीदा की टीम ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed