फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee was the undisputed leader of Indian politics: Ajit

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी : अजीत

Wed, 24 Dec 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee was the undisputed leader of Indian politics: Ajit
जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि वह भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि उन्होंने राजनीति में एक विशिष्ट और सराहनीय मुकाम हासिल किया। छात्र जीवन के दौरान पहली बार राष्ट्रवादी राजनीति में तब आए, जब उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में ‘ब्रिटिश उप निवेशवाद का अंत’ कार्यक्रम में भाग लिया। वह राजनीति विज्ञान और विधि के छात्र थे। कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि विदेशी मामलों के प्रति बढ़ी। उनकी यह रुचि वर्षों तक बनी रही एवं विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कौशल का परिचय दिया। अपना कॅरिअर पत्रकार के रूप में शुरू किया था और 1951 में भारतीय जन संघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी। जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने 1980 में हुए भाजपा के पहले अधिवेशन को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने कहा कि अटल जी को 1992 में पद्म विभूषण, 1994 में श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार, लोकमान्य तिलक पुरस्कार और 2014 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी, आमोद सिंह, परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed