फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former head's son drowns while saving village youth

Jaunpur News: गांव के युवक को बचाने में पूर्व प्रधान का बेटा डूबा

Sat, 27 Jul 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Former head's son drowns while saving village youth
केराकत। क्षेत्र के सिहौली गांव में शुक्रवार को दाह संस्कार के दौरान गोमती नदी में युवक स्नान करते समय डूब गया। गोताखोरों के काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं मिला। डेहरी गांव में जिऊता देवी (75) की मौत हो गई थी। दाह संस्कार सिहौली घाट पर हो रहा था। दाह संस्कार के बाद गांव का रोहित नदी में स्नान करने लगा। वह डूबने लगा, उसे डूबता देख साहिल (19) ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। रोहित तो उसके सहारे बाहर निकल गया, लेकिन नदी की लहरों ने साहिल को आगोश में ले लिया। साहिल को डूबता देख आसपास के मछुआरों ने उसे बचाने के लिए नदी की तरफ दौड़े, लेकिन बचाने में असमर्थ रहे। सूचना मिलने पर पुलिस पंहुची और गोताखोरों को लगाया, तीन घंटे के प्रयास के बाद भी गोताखोर साहिल के शव को ढूंढ़ नहीं पाए। साहिल डेहरी गांव के पूर्व प्रधान संतोष कुमार के दो बेटो में बड़ा था। उसके नदी में डूबने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ नदी के किनारे जुट गयी थी। साहिल की मां सरोजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed