{"_id":"6973d19096f6ecaba106f41d","slug":"former-government-lawyers-throat-slit-with-chinese-thread-while-going-to-court-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-148413-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कचहरी जा रहे पूर्व शासकीय अधिवक्ता का चीनी मांझे से गला कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कचहरी जा रहे पूर्व शासकीय अधिवक्ता का चीनी मांझे से गला कटा
विज्ञापन
चीनी मांझा से जख्मी पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरीश चंद्र मौर्या। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सद्भावना पुल से आगे मच्छरहट्टा में चीनी मांझे से पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरीश चंद्र मौर्या का गला कट गया। घटना उस समय हुई जब वह सुबह करीब बाइक से कचहरी जा रहे थे। उन्हें लगभग एक दर्जन टांके लगे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी स्टेशन निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरीश चंद्र मौर्या शुक्रवार सुबह 9:30 बजे बाइक से दीवानी कचहरी जा रहे थे। वह सद्भावना पुल से आगे मच्छरहट्टा पहुंचे थे, तभी उनके गले में चीनी मांझा उलझ गया। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनका गला चीनी मांझा से कट गया। उनके गले का चमड़ा कट गया खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां पर उनका उपचार किया गया।