फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former BDO and six others injured in collision between ambulance and Scorpio

Jaunpur News: एंबुलेंस और स्कॉर्पियो में टक्कर में पूर्व बीडीओ समेत छह घायल

Thu, 04 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former BDO and six others injured in collision between ambulance and Scorpio
खेतासराय में एम्बुलेंस और स्कार्पियो में टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत-संवाद
खेतासराय। भुड़कुड़हा मोड़ के पास बुधवार शाम एक एंबुलेंस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में सेवानिवृत्त बीडीओ बेचन राम सरोज समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में एंबुलेंस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर जनपद के करमपुर गांव निवासी राकेश सिंह अपने पिता शिवमूर्ति सिंह के साथ कोलकाता से अपनी मां कौशल्या सिंह का शव एम्बुलेंस से लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव जा रहे थे। इसी दौरान भुड़कुड़हा मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार सेवानिवृत्त बीडीओ बेचन राम सरोज और चालक गिरधारी यादव निवासी उदयकरणपुर थाना औराई, जनपद भदोही अयोध्या से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एंबुलेंस चालक रंजीत बनर्जी निवासी पश्चिम बंगाल, परिचालक सुदीप समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार बेचन राम सरोज और चालक गिरधारी यादव को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया तथा घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

स्कार्पियो के धक्के से सड़क किनारे खड़े युवक की मौत
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के खुटहन-समोधपुर मार्ग पर बसौली गांव के पास बुधवार शाम तीन बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस स्कार्पियो व बाइक को कब्जे में लेकर थाने आई। सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कैथवारा निवासी राज गौड़ (19) बाइक से खुटहन थाना क्षेत्र के भरथवारा गांव अपने ननिहाल आया था। वहां से घर लौटते समय बसौली गांव के पास वह सड़क किनारे खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच समोधपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे चपेट में लेते हुए बांस की कोठ में घुस गई। इससे राज गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। स्कार्पियो सवार सभी भाग गए हैं। उनकी तलास की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेलर चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत
सिरकोनी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव के समीप एक ट्रेलर चालक सोनू यादव (35) की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक इजरी गांव स्थित एक ढाबे के पास वाहन खड़ा कर सड़क पार कर रहा था। थाना प्रभारी जलालपुर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एटा जिले के भदुआ गुलामपुर निवासी ट्रक चालक सोनू यादव ने बुधवार की सुबह अपना ट्रेलर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर इजरी गांव स्थित एक ढाबे के पास रोका और नीचे उतर कर लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी समय वह एक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जलालपुर ने बताया कि मृतक सोनू यादव के परिजनों और ट्रेलर मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed