फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Form of Rs 300 and security deposit of Rs 2,000 for nomination of head.

Jaunpur News: प्रधान के नामांकन के लिए 300 का फॉर्म और दो हजार की जमानत राशि

Thu, 18 Jul 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Form of Rs 300 and security deposit of Rs 2,000 for nomination of head.
जिले में ग्राम पंचायत के रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए तिथि जारी कर दी गई है। इसके तहत चार पदों पर प्रधान, सात पर बीडीसी, 85 पर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 300 का फॉर्म और दो हजार रुपये जमानत राशि लगेगी। साथ ही सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए नामांकन फॉर्म 150 व जमानत धनराशि डेढ़ हजार रखी गई है।
विज्ञापन


इसे लेकर 22 जुलाई को ब्लॉक पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, 24 जुलाई को नाम वापसी 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। 24 जुलाई को कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किया जाएगा। छह अगस्त को सुबह सात से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक ब्लॉक पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

......................................
इन सीटों के लिए इन जगहों पर होना है चुनाव
बदलापुर के कैथोरा में ग्राम प्रधान के अनुसूचित जाति, करनपुर में ग्राम प्रधान की अनारक्षित, बरसठी ब्लॉक के असवां में अन्य पिछड़ा वर्ग की, मुफ्तीगंज के वीरमपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। वहीं बीडीसी के सात पदों पर करंजाकला के जंगीपुर खुर्द में अनुसूचित जाति महिला, पाल्हामऊ खुर्द में अनुसूचित जाति, महराजगंज में रामनगर उपधान में अनुसूचित जाति, कैलवल में महिला, रामपुर ब्लॉक के धनेथू प्रथम में अनुसूचित जाति महिला, सिकरारा के लखौवां अन्य पिछड़ा वर्ग, सुइथाकला ब्लॉक के शाहमऊ में अनारक्षित सीट पर चुनाव होगा। चुनाव को लेकर प्रभारी अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed