{"_id":"65a6dbc9eb55066fe20d816a","slug":"forgot-responsibility-after-selecting-model-garden-village-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-11005-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मॉडल उद्यान गांव का चयन कर भूल गए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मॉडल उद्यान गांव का चयन कर भूल गए जिम्मेदार
विज्ञापन
जौनपुर। सभी ब्लाकों से एक-एक गांव को माॅडल उद्यान गांव के रूप में विकसित करने के लिए बीते दो वर्ष पहले चयन किया गया था। चयनित गांवों में राज्य औद्यानिक मिशन के साथ विभाग से संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाना था, लेकिन अभी तक किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस गांव में जाने का जहमत भी नहीं उठाते हैं।
उद्यान विभाग की ओर से वर्ष 2021 में सभी ब्लॉकों से एक-एक गांव को मॉडल गांव के लिए चयनित किया गया था। यह वह गांव थे, जिसमें विभागीय गतिविधियां पूर्व से संचालित की जा रही थी। ऐसे में इन गांवों में और बेहतर कार्य के लिए ड्रिप, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, पाली हाउस, मशरूम उत्पादन प्राकृतिक खेती, औषधीय पौधे की खेती प्याज भंडारण गृह, प्रिजर्वेशन इकाई मशीनीकरण कार्यक्रम संपादित किया जाना था। इससे प्रभावित होकर आसपास के किसान भी जागरूक होते हुए योजना लाभ ले सके, लेकिन अभी तक योजनाओं के तहत कुछ भी कार्य नहीं हो सका है। मुंगराबादशाहपुर के चयनित गांव सराय डिंगुर के ग्राम प्रधान अरविंद पटेल ने बताया कि भले ही उनका गांव मॉडल उद्यान के रूप में चयनित किया गया है, लेकिन सब कुछ कागजों पर चल रहा है, धरातल पर कोई पहल नहीं हुई है। गांव के पंकज सिंह, रिषिकेश सिंह का कहना है उद्यान विभाग से संबंधित गांव में किसी योजना का प्रचार-प्रसार तक नहीं किया गया है।
डोभी ब्लाक के चयनित ग्राम जरासी के प्रधान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी किसी योजना की जानकारी नहीं है। अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है। सुइथाकला ब्लाक के चयनित ग्राम पंचायत असैथापट्टी बलजोर चिंटू प्रसाद, कविलाष ने भी बताया कि गांव में उद्यान विभाग की कोई भी योजना को क्रियान्वित नहीं हो सकी है। बदलापुर : उद्यान गांव के रूप में चयनित ग्राम पंचायत मुरादपुर कोटिला में विभाग द्वारा कोई भी औषधीय खेती नहीं कराई गई है। ब्लाक में पिछले दो वर्ष से उद्यान निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा है। योजना अंतर्गत औषधीय तथा मसाले की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाना है। लेकिन दोनों खेती यहां नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान सुनील पाल ने बताया कि अब तक उन्होंने उद्यान विभाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारी का चेहरा तक नहीं देखा है। विभाग ने दावा किया है कि गांव के मनोज कुमार मौर्या और फागूराम को प्याज की खेती करने के लिए दो-दो किलोग्राम बीज दिया गया है। वैसे भी विभागीय लापरवाही के कारण उद्यान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन
इन गांवों का किया गया था चयन
माडल उद्यान गांव के रूप में चयनित गांवों में विकास खंड डोभी का जरासी, केराकत का सिरामपुर, मुप्तीगंज का मुरारा, जलालपुर कमा लखमीपुर, सिरकोनी का सादात मसौड़ा, धर्मापुर का कलन्दरपुर, करंजाकला का कोहड़ा, रामपुर का भरसठ, रामनगर का नवापुर, बरसठी का बरसठी, मडियाहूं का इमामशाहपुर, सिकरारा का पूरा बघेला, मछलीशहर का अमारा, मुंगराबादशाहपुर का सराय डेंगूर, बदलापुर का मुरादपुरकोटिला, खुटहन का गुलामीपुर, शाहगंज का मनेच्छा, सुईथाकला का असैथा पट्टी, महाराजगंज का राजाबाजार, सुजान गंज फरीदाबाद बक्शा का सद्दूपुर है।
चयनित माॅडल उद्यान गांव में विभाग से संबंधित योजनाओं को प्रचार-प्रसार कराया जाता है। यदि चयनित गांव का कोई भी किसान किसी भी उद्योग को स्थापित करना चाहता है तो कार्यालय में आकर संपर्क करें, विभाग की ओर से सहयोग दिया जाएगा
- सीमा सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी।