फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Forgive me Dad, I lost stress.

मुझे माफ कर देना पापा, मैं तनाव से हार गया...

Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Forgive me Dad, I lost stress.
-डीजे का धंधा ठप होने से तनाव में था अमन, आजमगढ़ निवासी युवक ननिहाल में रह रहा था
विज्ञापन

जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में रविवार की रात 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक अपनी ननिहाल में रह रहा था। जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने तनाव के कारण आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ के देवगांव निवासी सुधीन चौहान का पुत्र अमन (22) यहां हौज गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। ननिहाल में उसकी सिर्फ नानी ही हैं। अमन यहां डीजे संचालन का काम करता था। रविवार की शाम वह अचानक लापता हो गया। देर रात तक नहीं लौटा तो नानी ने पास पड़ोस के लोगों को सूचना देते हुए अमन की तलाश शुरू की। अमन को ढूंढते हुए लोगों की घर के एक कोने में बने पूजा वाले कमरे में खिड़की के अंदर पड़ी तो वह सन्न रह गए। कमरे में फंदे से अमन का शव लटक रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। तलाशी में अमन की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मौत का कारण तनाव को बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन दो भाइयों में बड़ा था। मां निर्मला, नानी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed