फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Forget 2017, write new history in 2020 Activist: Anil

2017 को भूलाकर 2020 में नया इतिहास लिखें कार्यकर्ता: अनिल

Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forget 2017, write new history in 2020 Activist: Anil
बक्सा क्षेत्र के बेलापार स्थित एक कान्वेंट स्कूल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते प्रभ - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक की। नौपेड़वा स्थित रामलखन कान्वेंट स्कूल व हसरौली गांव में परशुरामपुर मंडल के बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक में चुनाव की तैयारी तेज करने को कहा। कहा कि पिछली जीतों को भूलकर नया इतिहास रचने के लिए अग्रसर हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मल्हनी के कार्यकर्ता 2017 में हुए चुनाव को भूलकर बीते हुए कल से सबक लेते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाए। पार्टी ने उपचुनाव को गंभीरता से लिया है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव की जीत सुनिश्चित करने में लग जाएं। उन्होंने जल्द ही जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना जताई। कहा कि सीएम खुद मल्हनी के कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ व सेक्टर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता समीक्षा करें कि बीता चुनाव क्यों प्रतिकूल रहा। मल्हनी का चुनाव जंग की तरह जीतना है, कार्यकर्ता यह सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मल्हनी का चुनाव जीतकर हम इतिहास रच सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया। संचालन मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह ने किया। इस दौरान अजीत प्रजापति, अभय राय, सूर्यप्रकाश चौबे, परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र, संजय मौर्या, सोनू सिंह, अशोक शुक्ल, ललित मिश्र, आशीष जायसवाल, शैलेंद्र दुबे, त्रिभुवन सिंह, श्यामनारायण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अवनीश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed