फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Forgery case filed against 13 people including six princes

छह प्रधानों सहित 13 लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Forgery case filed against 13 people including six princes
कोतवाली में बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा की तहरीर पर छह ग्राम प्रधानों सहित 13 लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है जालसाजी करके पात्रों के बजाय अन्य लोगों को योजना का लाभ दिलाया गया है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनहित में चलाई जा रही कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 55 हजार रुपया निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को शादी के लिए अनुदान दिया जाता है। इस योजना में दलालों के एक संगठित गिरोह द्वारा ऐसे अपात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का अनुचित एवं नियम विरुद्ध लाभ लेने का प्रयास किया गया है। मौके पर जांच के बाद आरोप सत्य पाया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों की भी इसमें संदग्धि भूमिका पाई गई है। उक्त अधिकारी ने कोतवाली में ग्राम प्रधान मीरपुर, रज्जूपुर, कटाहित खास, घिसुआ खुर्द, जगदीशपुर, करियांव और मीरपुर के लाभार्थी यशपाल, रज्जूपुर के धर्मदास, कटाहित खास के लालजी बिंद, घिसुआ खुर्द के ओम प्रकाश, जगदीशपुर की सुनीता गौतम, करियांव की फुर्तीला देवी, कटाहित खास के राम आसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि क्षेत्राधिकारी के आदेस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed