{"_id":"1e38c5a86dac49737b279310196a23fc","slug":"forest-fires-fires-destroyed-thousands-of-trees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, हजारों पेड़ जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, हजारों पेड़ जलकर राख
jaunpur
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बंगालीपुर और मदरहा गांव के जंगल में मंगलवार को आग लगने से हजारों पेड़, पौधे जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में कई जंगली जीव जंतुओं की भी झुलसकर मौत होने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की मदद से सात घंटे बाद जंगल में आग पर काबू पाया जा सका।
सई नदी के किनारे बंगालीपुर और मदरहा गांव के जंगल में मंगलवार को दोपहर अचानक आग की लपटे उठने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना मछलीशहर कोतवाली को दी। तहसील से फायर ब्रिगेड के अलावा कोतवाल जितेंद्र सिंह
भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। दोपहर में तेज हवा के झोंके के चलते आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। सात घंटे की कड़ी मशक्कत
विज्ञापन
के बाद करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक जंगल में लगे शीशम, चिलबिल, बबुर, बेर, बास, ढाक समेत अन्य प्रजाति के एक हजार से भी अधिक पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।