फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For unbroken good fortune, Lord Shiva and Parvati were worshipped with sixteen adornments

Jaunpur News: अखंड सौभाग्य के लिए सोलह शृंगार कर भगवान शिव-पार्वती का किया पूजन

Mon, 28 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
For unbroken good fortune, Lord Shiva and Parvati were worshipped with sixteen adornments
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की ओर रविवार को शहर के एक लॉन में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर मां कंकेश्वरी नंदगिरी ने किया। उन्होंने भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सभी सुहागन महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनकर 16 शृंगार किया। महिलाओं ने भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिलाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। महिलाओं के साथ-साथ कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज का एक समूह भी सुहागिनों के साथ शामिल हुआ। ट्रस्ट परिवार ने कंकेश्वरी नंदगिरी के हाथों से सभी महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में सभी सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और चूड़ियां देकर आशीर्वाद दिया गया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया। झूला झूलने के साथ-साथ तरह-तरह के मिठाई और व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में डॉ. विजय लक्ष्मी पटेल, डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. तुलिका मौर्य, डॉ. श्वेता गुप्ता, सविता गुप्ता, कंचन सिंह, राधिका सिंह, मीरा अग्रहरी और अर्चना सिंह, क्षमा सिंह, किन्नर समाज से पायल, डॉली जोशी, किरण और शालू शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed