{"_id":"975b245f7f9172567c809709e5986322","slug":"for-the-arrest-of-the-accused-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बवाल
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
दुराचार में विफल होने पर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने से नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ-बलिया मार्ग को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जाम रखा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद नाराज ग्रामीणों के एक समूह ने आरोपी के घर पर चढ़कर टीन शेड क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ मायाराम वर्मा के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।
बुधवार की सुबह महिला अपनी बुआ की लड़की के साथ घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने पहले तो उस पर छींटाकशी की फिर छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने लाठी से पीटने के बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थानीय चौराहे के समीप चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए सीओ मायाराम वर्मा ने सर्किल के थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया। शाहगंज एसडीएम नागेंद्र नाथ द्विवेदी, तहसीलदार कृष्ण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, कोतवाल आरके अग्निहोत्री आदि मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। दोपहर 12 बजे के आसपास हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़-बलिया मार्ग स्थित सूरापुर पड़ाव पर टायर फूंककर जाम कर दिया। इससे तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई। इसके अलावा जेसीज चौक पर भी घटना के विरोध में लोगों ने जाम किया। दोपहर ढाई बजे सीओ ने कौड़िया चौराहे पर 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास की धारा भी बढ़ाई। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने आरोपी के मामा को हिरासत में ले लिया।