फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For right - Hkuk duping women made ??32 thousand human

हक-हकूक के लिए महिलाओं ने बनाई मानव शृंखला

Wed, 10 Dec 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला हिंसा विरोधी पखवारा के तहत मंगलवार को महिलाओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट से  अंबेडकर तिराहे तक शृंखला बनाकर महिला हिंसा के प्रति विरोध जताया। निर्भय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू सिंह के नेतृत्व में आई महिलाओं ने रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यहां सभा करने के बाद 10 सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता रेनू सिंह ने कहा कि महिलाओं के जीवन पर नजर डालें तो आज भी महिलाएं पुरानी घिसी  पिटी व्यवस्थाओं के अंदर घुटती पिसती जिंदगी बसर कर रही हैं।
विज्ञापन


संविधान के तहत खुद के अधिकार सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ने वाले लोग महिलाओं की बात आने पर परंपरा का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एक पारिवारिक कोर्ट होने और मुकदमे अधिक होने के कारण चार चार महीने पर तारीख मिलती है। यहां पारिवारिक कोर्ट की संख्या तीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट मे लंबा समय खिचने के कारण न्याय के लिए महिलाओं की उम्मीदें टूट रही हैं। कई महिलाओं ने मजबूरन मुकदमा भी बंद कर दिया है। परामर्श केंद्र पर भी महिलाओं को यह नहीं बताया जाता कि उनकी मदद के लिए सरकारी वकील मिल सकते हैं। डीएम को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को घरेलू हिंसा कानून 2005 और पाक्सो एक्ट का प्रशिक्षण कराया जाए। इस मौके पर शोभना स्मृति, प्रीति, पिंकी, मीरा, चंद्रावती, राजकला देवी, सोना, तारा, प्रभावती, रिया, रानी समेत अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed