{"_id":"580fb7994f1c1bcd75bc38a5","slug":"for-right-didnt-forget-your-sacrament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार लेने के लिए संस्कार न भूलें: स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार लेने के लिए संस्कार न भूलें: स्वाति
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का स्वागत करते अरविंद सिह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि समाज बेटियों की भ्रूण हत्या कर दे रहा है। महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर पुरूष शिक्षित है तो एक समाज शिक्षित हो रहा है, लेकिन अगर बेटी शिक्षित होगी तो पूरा समाज शिक्षित हो जाएगा। आजादी के बाद भी नारी का विकास नहीं हुआ है, तो समाज में जागरूकता की कमी है शिक्षा का मतलब यह नहीं है कि वह संस्कृति भूल जाए।
वह मड़ियाहूं के अंबरपुर बेलवा में मंगलवार को आयोजित स्वर्गीय मालती सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. मालती सिंह महाविद्यालय परिसर में सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अभी हाल में बसपा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के सामने वह अपना अधिकार लेने के लिए जब खड़ी हुई तो मेरे साथ पूरा पुरुष समाज भी खड़ा हो गया। इसीलिए कहती हूं कि भ्रूण हत्या में जितना दोष पिता का होता है उतना ही दोषी माता भी होती है।
आज ओलंपिक हो या एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ना हो बेटियां आगे रहती हैं। विश्व का 50 प्रतिशत काम महिलाएं ही करती हैं। उसकी आदतों को बताएं और दुरुपयोग होने से रोक लो। मैं बलिया की बेटी हूं जरूर लेकिन मेरा मायका जौनपुर के डोभी गांव में है इसलिए मैं जौनपुर की भी बेटी हूं। सांसद केपी सिंह ने कहा कि स्वाति चिंगारी नहीं दुर्गा की रूप है इसलिए बहन बेटियों को कभी विकास में बाधक नहीं बने । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को संकल्प दिवस के रूप में आज मनाने से अरविंद सिंह दारा ने अपनी मां को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। शिवसेना के प्रदेश प्रभारी गुलाब दुबे, विधायक सीमा द्विवेदी ने संबोधित किया। अरविंद सिह दारा ने आभ्ाार जताया।