फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   For problem resolution display

समस्या समाधान के लिए प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 06 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
For problem resolution display
 किसानों सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की
विज्ञापन


चेतावनी दी। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि अधिवक्ता रामसुचित यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने व उनके परिवार को 29 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने सहित
विज्ञापन


 किसानों द्वारा बैंको से लिए गए ऋण माफ करने, आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार की जा रही कालाबाजारी बंद कराने, जंघई स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करेंगे।  धरना करने वालों में रामनाथ यादव, बाबू राम, राजित राम, विनोद कुमार पांडेय, राजमनि, रामसूरत, कृष्णलाल मौर्य, रामचंद्र गुप्ता व लालजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed