फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Food Safety Department took samples of sweets and khoya from 23 shops

Jaunpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 23 दुकानों से मिठाई और खोया का लिया नमूना

Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department took samples of sweets and khoya from 23 shops
रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई और खोया से बने सामान उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से तीन दिन का अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन विभाग की ओर से चले अभियान में 23 दुकानों पर पर छापा मार कर नमूना लिया गया। नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। ऐसे में दुकानदार मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थो में मिलावट कर रहे हैं। मिलावट को रोकने के लिए विभाग जांच अभियान चला रहा है। अभियान के पहले दिन 28 अगस्त को जगह-जगह छापेमारी करके कुल 14 नमून लिए गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को केराकत इलाके में अभियान चलाकर 9 नमूने लिए गए। 30 अगस्त को भी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जो भी नमूने लिए जाएंगे उसे जांच के लिए भेज दिया जाएगा। जिन दुकानदारों का सैंपल फेल होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि शहर से लेकर गांव तक जांच अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिलावट की शिकायत की पुष्टि होने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed