{"_id":"58af351e4f1c1b0853b26367","slug":"food-safety-department-hammock-factory-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूला फैक्ट्री में खाद्य संरक्षा विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूला फैक्ट्री में खाद्य संरक्षा विभाग का छापा
jaunpur
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी-केराकत के नाऊपुर स्थित झूला फैक्ट्री में खाद्य संरक्षा विभाग ने गुरुवार की शाम छापा मारा। जांच टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक कंपनी में कागजात एवं अन्य चीजों का निरीक्षण किया। विभाग के सहायक निदेशक प्रभात कुमार मिश्र की अगुआई में टीम फैक्ट्री पहुंची थी। सहायक निदेशक छापे के बाबत सवालों का जवाब देने से बचे। इस बारे में ज्यादा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जाँच रिपोर्ट तैयार है पर उस बारे में बता नहीं सकते। मालूम हो पूर्व में मानक के अनुरूप उत्पादन न होने की शिकायत पर जाँच में खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता में कमी मिल चुकी है।
यहां उत्पादन पर रोक के बावजूद कंपनी में उत्पादन धड़ल्ले से चलता रहा । शिकायत सही मिलने पर खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निदेशक ने नवंबर 2016 में लाइसेंस रद्द कर सील कर दिया था ।
विज्ञापन
यहां उत्पादन पर रोक के बावजूद कंपनी में उत्पादन धड़ल्ले से चलता रहा । शिकायत सही मिलने पर खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निदेशक ने नवंबर 2016 में लाइसेंस रद्द कर सील कर दिया था ।
विज्ञापन