फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog slowed down speed in Jaunpur: Half a dozen trains arrived late, public troubled

जौनपुर में कोहरे ने थामी रफ्तार : आधा दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची, जनता परेशान

Wed, 27 Nov 2024 12:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 12:03 AM IST
सार

कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित दिखाई दे रहा है। जंघई जक्शन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेने प्रभावित रही। मंगलवार को हालत ये रही कि जंघई स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
 

विज्ञापन
Fog slowed down speed in Jaunpur: Half a dozen trains arrived late, public troubled
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोहरे से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को जंघई जक्शन से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें कोहरे के कारण विलंब से स्टेशन पर पहुंची। रेल यातायात की देरी जनता की परेशानी का कारण बनी। लोग इंतजार करते रहे और व्यवस्था के दावों को कोसते रहे।

विज्ञापन


देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटा, दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुंबई एलटीटी से अयोध्या कैंट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 2.16 मिनट लेट रही।
विज्ञापन


 बनारस से नई दिल्ली से जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2.15 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को ठंड में अधिक देर स्टेशनों पर गुजारना पड़ा। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed