फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fog lingered until noon, with cold winds adding to the melting.

Jaunpur News: दोपहर तक रही कोहरे की चादर, सर्द हवाओंं ने बढ़ाई गलन

Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fog lingered until noon, with cold winds adding to the melting.
जौनपुर। मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोहरे की चादर तनी। दोपहर तक घना कोहरा रहा। इसके बाद दोपहर से शाम तक पछुआ हवाएं चलीं। हवा में नमी के कारण धूप में भी लोगों को गलन ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में धूप खिली को लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग 10 दिन से मौसम बदला हुआ है। दो दिनों से सुबह घना कोहरा पड़ रहा है। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। सुबह 11 बजे तक सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलते देखे गए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सड़कों पर आवाजाही कुछ कम रही। शाम को पांच बजे ही गलन का अहसास होने लगा। कभी धूप तो कभी कोहरे और पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। मछलीशहर : बुधवार को मौसम ने पुन: करवट ली। सुबह ही समूचा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में आ गया। पछुआ सर्द हवाओं और बूंदाबादी ने गलन बढ़ा दी है। लोग सुबह अलाव सेंकते रहे। दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

बाइक सवार लोगों को यात्रा में ठंड से बचने के लिए जैकेट और ग्लव्स का उपयोग करना पड़ा। मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला था।
शाम को बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई। बढ़ी ठंड को किसानों ने गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed