फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flee from the judicial work, blow the effigy

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, पुतला फूंका

Fri, 14 Apr 2017 01:06 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 14 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flee from the judicial work, blow the effigy
पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करते दीवानी के अधिवक्ता। - फोटो : jounpur
अधिवक्ता एवं उसके परिवार पर जानलेवा हमले से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरूवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पुतला दहन किया।
विज्ञापन


दिवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ताओं ने बैठक की। जिसमें महराजगंज के बैहारी निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश व उनके परिवार को गांव के प्रधान अजय सिंह, मनीष आदि द्वारा मारने-पीटने एवं हमला करने के मामले की निंदा करते हुए नाराजगी जताई गई। मांग की गई कि दोषियों के विरूद्ध हल्की दफा में लिखी गई रिपोर्ट को बड़ी दफाओं में तरमीम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


 अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी की तीन दिन में मांग पूरी नहीं की गई तो वह कलेक्ट्रेट एवं एसपी आफिस का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री अनिल कुमार सिंह कप्तान, श्यामलकांत श्रीवास्तव, इंन्द्रजीत मिश्र, ओम प्रकाश पाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, संत राम दीक्षित, अंगद प्रसाद मौर्य, अभिषेक मौर्य, अम्बरीष  उपाध्याय, आशीष मिश्र, अमित पांडेय, दान बहादुर यादव, ज्ञानेंद्र दत्त दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed