फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Flamboyant government buildings, celebration of Chhaya Republic Day

जगमग हुए स्मारक, हर तरफ छाया गणतंत्र दिवस का उल्लास.......

Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Flamboyant government buildings, celebration of Chhaya Republic Day
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी लाईटों से सजा नगरपालिका भवन। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में सोमवार को हर कोई व्यस्त नजर आया। बच्चे जहां विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियों में जुटे थे तो सरकारी व निजी संस्थानों में भी सफाई कर ध्वजारोहण के लिए साज सज्जा होती रही। शहर के प्रमुख सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल शाम होते ही रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से जगमगा उठे। बाजार में सजे तिरंगे झंडे, बैज, स्टीकर की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। हर किसी पर गणतंत्र दिवस का उल्लास छाया रहा। इस बार सभी कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार होंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए रविवार को ही फाइनल रिहर्सल पूरा कर लिया गया था। यहां सुबह साढ़े नौ बजे राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सुबह सभी स्कूलों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके संयोजन की जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए को सौंपी गई है। सुबह साढ़े सात बजे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर में सामूहिक प्रार्थना होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी, सार्वजनिक संस्थानों, भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। यहां झंडा अभिवादन राष्ट्रीय गीत, गायन, संविधान में लिखित प्रतिज्ञा व संकल्प का सामूहिक रूप से स्मरण आदि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सोमवार को पूरे दिन तैयारियां जारी रहीं। शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, कोतवाली आदि क्षेत्रों में तिरंगा झंडा व बैज स्टीकर की दुकानों पर बच्चे उत्साह से खरीदारी करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी देर शाम शहर के सभी होटल, लॉज आदि स्थानों पर अभियान चलाकर जांच की गई।
विज्ञापन

----
गणतंत्र दिवस पर यह भी होंगे कार्यक्रम
प्रात: 9.30 बजे से पुलिस लाइंस में परेड, सुबह 10 बजे से सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत, गायन, प्रतिज्ञा व संकल्प का स्मरण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अपराह्न 1 बजे से 2.30 बजे तक मलिन बस्ती खुरचनपुर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण किया जाएगा। सभी तहसीलों व विकास खंडों में भी इस अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और बीडीओ के निर्देशन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed